search

PHOTOS: तस्वीरों में देखें माघ मेला का पहला दिन और पौष पूर्णिमा का स्नान, महाकुंभ जैसा अद्भुत नजारा; संगम के तट पर उमड़े श्रद्धालु

Chikheang 2026-1-3 11:57:41 views 931
  



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ माघ मेले का शुभारंभ हो गया। ब्रह्म मुहूर्त से लोग संगम समेत सभी घाटों पर स्नान करने लगे। हर- हर गंगे का नाद गूंज उठा है। श्रद्धालुओं और कल्पवासियों का रेला निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।

  

श्रद्धा के साथ स्नान ध्यान और पूजन अर्चन और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां गंगा से याचना। भक्ति भाव से मां गंगा भी आह्लादित हैं। यह क्रम इसी तरह पूरे दिन बना रहेगा। अब तक लगभग हजारों लोगों ने स्नान कर लिया है। हालांकि जिलाधिकारी मनीष वर्मा का दावा है कि सुबह छह तक तीन लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

  
महाकुंभ में तैनात पांच एसडीएम भी उतारे गए माघ मेला में

महाकुंभ में तैनात रहे पांच पीसीएस अधिकारियों की मेला क्षेत्र में तैनाती कर दी गई है। शासन स्तर से यह आदेश शुक्रवार को जारी हुआ और इनकी सूची भी जारी हो गई है। ये अधिकारी शनिवार से मेला क्षेत्र में ड्यूटी के लिए आ जाएंगे। इन पांच अधिकारियों में रामपुर में एसडीएम के पद पर तैनात आनंद कुमार कनौजिया की तैनाती माघ मेला क्षेत्र में की गई है, ये महाकुंभ में सेक्टर आठ के प्रभारी थे।  

  

चंदौली में तैनात एसडीएम विजय त्रिवेदी को भी यहां भेजा गया है, ये महाकुंभ अखाड़ा क्षेत्र सेक्टर 19 के मजिस्टे्ट थे। इसी तरह महाकुंभ में अपनी सेवा दे चुके एसडीएम अमित त्रिपाठी, एसडीएम लाल सिंह यादव एवं रमेश पांडेय को भी माघ मेला की व्यवस्था देखने के लिए भेजा गया है।

  

माघ मेले में पूजा करते श्रद्धालु।

  

स्नान के दौरान संत।

like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163601