search

टीम इंडिया के स्टार ने फैन को किया सेल्फी देने से इनकार तो मच गया बवाल, दो धड़ों में बंटे लोग, देखें Video

LHC0088 2026-1-3 09:49:32 views 1185
  

भारतीय खिलाड़ी ने किया सेल्फी देने से इनकार



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत में क्रिकेटरों का भगवान की तरह पूजा जाता है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उतावले रहते हैं। जहां भी दिख जाएं फैंस की कोशिश उस पल को कैमरे में कैद करने की होती है। टीम इंडिया के एक स्टार ऑलराउंडर के फैंस भी यही चाह रहा था। इस फैन की कोशिश थी कि कैमरे में इस पल को हमेशा के लिए रखा जाए लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने फैंस को सेल्फी देने से मना कर दिया।

ये खिलाड़ी हैं वॉशिंगटन सुंदर। सुंदर के साथ एक फैन ने सेल्फी लेना चाही, लेकिन इस खिलाड़ी ने मना कर दिया। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग आपस में बंट गए हैं। कोई इसे सुंदर के घमंड बता रहा है तो किसी फैंस को उनकी निजता में दखलअंदाजी करने को गलत बता रहा है।
ये है मामला

दरअसल, सुंदर एक होटल से निकल रहे थे। वह होटल की लॉबी में थे। तभी कुछ फैंस सुंदर के पास आए और उनसे सेल्फी की गुजारिश करने लगे। सुंदर इस बात से असहज हो गए और उन्होंने आनाकानी कर दी। फैंस फिर भी दरख्वास्त कर रहे थे, लेकिन सुंदर ने मना किया। इसी को लेकर सोशल मीडिया दो विभागों में बंट गया है।

एक यूजर ने लिखा, “सुंदर एक जैंटलमैन हैं, लेकिन उनका एटीट्यूड अलग ही लेवल का है- ये विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या से भी ज्यादा का है।“

वहीं एक यूजर ने लिखा, “ये लोग थक गए हैं क्योंकि जब भी ये लोग बाहर निकलते हैं लोग उनकी प्राइवेसी में दखलअंदाजी करते हैं। फैंस को उनकी इज्जत करनी चाहिए और हर जगह उनके सामने कैमरा लेकर नहीं जाना चाहिए।“
टी20 वर्ल्ड कप में मिली जगह

सुंदर भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं। उनको टी20 वर्ल्ड कप-2026 के लिए टीम में चुना गया है। वह भारत की टेस्ट टीम के भी अहम सदस्य हैं। टीम के कोच गौतम गंभीर को भी उनकी प्रतिभा पर काफी भरोसा है और इसी कारण वह सुंदर को लगातार मौके दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए दो मैच खेलेंगे हार्दिक पांड्या, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से मिलेगा आराम!

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड सीरीज से कट सकता है ऋषभ पंत का पत्ता, ईशान किशन की खुल सकती है किस्मत


Washington Sundar looks like a proper gentleman, but his attitude is on another level — even more than big names like Virat Kohli, Rohit Sharma, and Hardik Pandya. pic.twitter.com/7lVDBGz66K— Jara (@JARA_Memer) January 2, 2026
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161433