search

जोधपुर: युवती को भगा ले जाने वाले युवक पर ग्रामीणों का हमला, हाथ-पांव तोड़ धारदार हथियार से काटी नाक

cy520520 2026-1-3 03:26:58 views 523
  

युवती को भगा ले जाने वाले युवक पर ग्रामीणों का हमला (फोटो- एक्स)



जागरण संवाददाता, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर के लूनी इलाके में युवती को भगा ले जाने के आरोपी युवक पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने हमला कर उसका हाथ-पांव तोड़ दिया और धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। साथ ही मारपीट कर वाहन तोड़ दिया, इसके बाद हमलावर भाग गए।

लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पीड़ित दिनेश बिश्नोई आठ दिन पूर्व पड़ोसी गांव की एक युवती को भगा ले गया था। पुलिस व ग्रामीणों के दबाव पर उसने गुरुवार को युवती को छोड़ दिया।

शुक्रवार दोपहर दिनेश गाड़ी से गांव पहुंचा। उसी समय ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया। बुरी तरह पिटाई होने से उसके हाथ-पांव में फ्रैक्चर हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने धारदार हथियार से उसकी नाक भी काट दी।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि घायल दिनेश के खिलाफ 26 दिसंबर को युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस के दबाव के बाद युवती गुरुवार शाम थाने पहुंच गई।  

  

इससे पहले दिनेश को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। पेरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। वह पाक्सो एक्ट में भी आरोपी है और जमानत पर छूटने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158786