search

भोजपुर का 50 हजार इनामी बदमाश झारखंड में गिरफ्तार, रामगढ़ से पटना एसटीएफ की टीम ने दबोचा

deltin33 2026-1-2 22:58:04 views 856
  

छापेमारी में 50 हजार का इनामी ठाकुर यादव झारखंड में गिरफ्तार। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, आरा। एसटीएफ, पटना की टीम ने भोजपुर जिले के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी झारखंड के रामगढ़ जिले से हो सकी। गिरफ्तार ठाकुर यादव कृष्णागढ़ थाना के सरैया गांव का निवासी है। उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वर्तमान में वह हत्या के प्रयास एवं फायरिंग के मामले में फरार चला आ रहा था।

करीब 14 महीने से पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके विरुद्ध आपराधिक इतिहास को देखते हुए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। बताया जा रहा कि तीन अक्टूबर 2024 को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सरैया बाजार स्थित वी टू माल पर फायरिंग की थी।

बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से एक पिस्टल का खोखा बरामद हुआ था। इसे से लेकर एएसआइ धनंजय चौधरी के बयान पर प्राथमिकी की गई थी। इसमें कृष्णाढ़ थाना के सरैया गांव निवासी ठाकुर यादव एवं उसके रिश्तेदार मुफस्सिल थाना के कौशिक दुलारपुर गांव निवासी सुजीत यादव को नामजद एवं एक अज्ञात को आरोपित किया गया था।

इसमें आरोप लगाया गया था कि बाइक से दो की संख्या में आए दो बदमाशों ने माल के दरवाजे पर जाकर बोले थे कि ठाकुर यादव ने दुकान बंद करने के लिए बोला है, इसके बाद माल के आगे गले बोर्ड पर फायरिंग की गई थी।

फायरिंग के बाद जब भीड़ एकत्रित होने लगी थी तो दोनों बाइक सवार सरैया की ओर भाग निकले थे। बाद में आसपास के लोगों से पूछताछ पर ठाकुर यादव एवं उसके रिश्तेदार सुजीत यादव का नाम सामने आया था। सरैया बाजार पर अशांति फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया गया था।
दो साल पूर्व भी चढ़ा था पुलिस के हत्थे

पकड़ा गया ठाकुर यादव पूर्व से लूट, डकैती, रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट एवं चोरी जैसे आधा दर्जन जैसे अधिक कांडो में भी आरोपित रहा है। नट हत्याकांड में भी उसका नाम आया था। जून 2023 में पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, कारतूस व बाइक समेत पकड़ा था।

सात जून 2023 को एक आम कारोबारी से लूटपाट किए जाने में भी उसका नाम आया था। उस पर पूर्व से कृष्णागढ़, बड़हरा में छह एवं मुफस्सिल थाना में एक केस है। थाना के टाप-10 में भी उसका नाम शामिल रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472135