search

NDA नेताओं के न‍िशाने पर आए उत्‍तराखंड की मंत्री के पत‍ि; बिहार की महिलाओं पर टिप्‍पणी का मामला

LHC0088 2026-1-2 21:03:37 views 1089
  

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष संजय सरावगी व जदयू प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा।  



राज्य ब्यूरो, पटना। उत्तराखंड की एक महिला मंत्री के पति द्वारा बिहार की महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी को जदयू ने घोर निंदनीय बताया है। महिला मंत्री के पति ने एक कार्यक्रम में कहा है कि शादी के लड़की बिहार से ले आओ वहां तो 25 हजार में लड़की उपलब्ध हो जाती है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार की अस्मिता पर हमला है। महिलाओं को हम देवी का दर्जा देते हैं। शादी के लिए बिहार से महिलाओं को खरीदने की बात कहना कुत्सित मानसिकता का परिणाम है।

इसके लिए संबंधित व्यक्ति को नारी समाज से माफी मांगनी चाहिए। बिहार वह प्रदेश है जहां की सरकार महिलाओं का सम्मान करती है। महिलाओं के सशक्तिकरण की जितनी योजनाएं बिहार मे है उतनी शायद ही देश के किसी प्रदेश में हो।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की बेटियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर देश के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बिहार की बेटियों के बार में अभद्र टिप्पणी अपमानजनक है।
साहू की टिप्पणी निंदनीय : सरावगी

भाजपा ने उत्तराखंड सरकार के मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।

साहू की टिप्पणी निंदनीय है। शर्मनाक है। महिला किसी भी सूरत में सौदे की वस्तु नहीं है। भाजपा के किसी कार्यकर्ता की यह संस्कृति नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा कि साहू ने बयान को लेकर माफी मांग ली है। उधर, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने भी साहू के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह गिरधारी लाल साहू के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।

साहू के बयान पर कई अन्‍य नेताओं ने भी नाराजगी जताई है। वहीं विपक्षी दलों को सरकार पर हमला करने का मौका म‍िल गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161325