search

पटना में मार्च तक तैयार हो जाएगा इंटरनेशनल हॉकी मैदान; मंत्री ने दी खुशखबरी, ख‍िलाड़‍ियों को क‍ि‍या सम्‍मानित

LHC0088 2026-1-2 19:58:04 views 614
  

मंत्री श्रवण कुमार के साथ हॉकी ख‍िलाड़ी। व‍िभाग  



जागरण संवाददाता, पटना। Hockey Field in Patna: राजगीर जैसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हाॅकी मैदान पटना में होगा।

राजेंद्र नगर स्थित बीपी सिन्हा शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय (Physical College) में निर्माणाधीन स्टेडियम का निर्माण मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

ये बातें शुक्रवार बिहार हाॅकी के अध्यक्ष सह परिवहन एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने कहीं। वे असम के गुवाहाटी में बीते बुधवार को हाकी इंडिया अस्मिता लीग में रजत पदक विजेता बेटियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के बाद संबोधित कर रहे थे।

इसके पहले मंत्री ने अपने कार्यालय में रजत पदक विजेता बेटियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि टीम ने अपने खेल प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है।

उम्मीद है कि भविष्य में जब भी इन्हें देश-विदेश में खेलने का अवसर मिलेगा, वे पूरी मुस्तैदी, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में राज्य में खेलों के लिए समुचित सुविधाओं का अभाव था, लेकिन बीते दो-तीन वर्षों में सुविधा में वृद्धि हुई है।

  
खेल विभाग के सचिव ने किया सम्मानित

हाॅकी इंडिया अस्मिता लीग में रजत पदक विजेता खिलाड़ियों से शुक्रवार को विकास भवन में खेल विभाग के सचिव महेंद्र कुमार एवं निदेशक खेल आरिफ अहसन ने भेंट की।

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए सचिव ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उभरती हाॅकी प्रतिभाओं को भारतीय महिला हाकी टीम के पूर्व कोच छपरा के हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों के कौशल विकास एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी को नया आयाम मिलेगा।

बता दें कि टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओडिशा एवं भारत सरकार द्वारा 1.44 लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160941