cy520520                                        • 2025-10-7 20:36:48                                                                                        •                views 1162                    
                                                                    
  
                                
 
  
 
   प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।  
 
  
 
  
 
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। आठ माह पहले शादी होकर आई नव विवाहिता को बाद में पता चला कि पति शारीरिक रूप से अक्षम है। जब ससुरालियों से कहा तो ससुर अपने साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।  
 
मना करने पर विवाहिता को बंधक बना लिया और सास ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।  
 
  
 
  
मना करने पर बंधक बनाकर रखा, सास ने भी किया प्रताड़ित  
 
नगर के एक मुहल्ला निवासी एक विधवा महिला ने सोमवार को एसपी के निर्देश पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उनकी पुत्री की शादी एक मार्च 2025 को एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। पुत्री ससुराल पहुंची तो पति दूर-दूर रहने लगा। इसके बाद पहली बिदा होने पर पुत्री घर आई और दूसरी बाद ससुराल पहुंची तो फिर भी पति ने दूरी बनाई। जब पुत्री ने पूछा तो वह बीमार होने का बहाना बनाने लगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
  
पति की शारीरिक रूप से अक्षमता जानकर पत्नी के उड़े होश  
 
कुछ दिन बाद पता चला कि पति शारीरिक रूप से अक्षम है। ये जानकर पुत्री के होश उड़ गए और उसने ये बात ससुर और सास को बताई तो ससुर ने कहा कि परेशान न हो, उनके साथ संबंध बनाकर रहो। सास ने भी ससुर का सहयोग किया। पुत्री ने पूरी बात उन्हें बताई तो उन्होंने ससुरालीजन से बात की। जिस पर वह लोग 25 लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने के बाद भी वह लोग नहीं माने। पुत्री के भविष्य को देखकर वह चुप रहीं।  
 
  
ससुर को चाय देने पहुंची तो अश्लील हरकतें करने लगे  
 
इसके बाद 28 अप्रैल को पुत्री जब चाय देने गई तो ससुर अश्लील हरकतें करते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। पुत्री के मना करने पर उसे बंधक बनाकर रखा गया। ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने की जब सारी हदें पार हो गईं तो उन्होंने जैथरा थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुत्री के ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।  
 
  
 
कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |