search

Weather Update 2 January: मौसम विभाग की चेतावनी, कानपुर सहित 11 जिलों में घने कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली ठंड आज से

deltin33 2026-1-2 15:57:23 views 677
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। Weather Update 2 January: नए साल के शुरुआत में मौसम में तेजी से बदलाव आया। दो जनवरी को दिन भर कोहरा छाया रहा और बादल की वजह से लोग ठिठुरते रहे। वहीं मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है। कानपुर सहित यूपी के 11 जिलों में 3 से 10 जनवरी तक बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नए साल के पहले दिन मौसम ने लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं दी। शुक्रवार को सुबह से ही धुंध और शीतलहर का असर बना रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। आसमान में बादल छाए रहने के कारण ठिठुरन रही। मौसम की मार का असर यातायात पर भी दिखाई दिया। दृश्यता कम होने से शाम पांच बजे के बाद वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग दिनभर गर्म कपड़ों में दुबके रहे और खुले स्थानों पर आवाजाही कम नजर आई।

इटावा में दस दिनों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो 29 दिसंबर को छोड़ दें तो शेष दिनों में न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि इस दौरान 27 दिसंबर को न्यूनतम 6.2 डिग्री तापमान के चलते इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा था। यानी कड़ाके की सर्दी से लोगों को बीते दिनों में कोई राहत नहीं मिली। इस दौरान कुछ घंटे निकली धूप भी शीतलहर और गलनभरी सर्दी से बेअसर ही रहीं।
जानें क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार 24 से 48 घंटों में सर्द हवाएं अपना असर दिखाएंगी। बर्फीली हवाएं चलेंगी। नम हवा आने से सुबह कोहरा भी छाया रह सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम की चेतावनी जारी की है।
कानपुर में कुछ ऐसा रहा हाल

दक्षिण-पूर्व से चल रही हवा की रफ्तार दो दिन से साढ़े चार किमी प्रति घंटा के आसपास बनी हुई है। इससे सर्द हवा के आने का सिलसिला बरकरार है। दिसंबर महीने में घना कोहरा कई दिनों तक रहा। सुबह-शाम के समय घना कोहरा होने से 15-20 दिन तक मौसम प्रभावित रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से शीतलहर 27 दिसंबर से चलनी शुरू हुई है। पांच दिसंबर को 4.2 डिग्री तापमान रहा जो 54 साल में सबसे कम रहा। दिसंबर में कुल नौ शीत दिवस रहे। जिसमें 17,19, 23, 24,26 , 28,29, 30 और 31 दिसबंर शामिल है।
इन जिलों का जानें हाल

औरैया में शीत लहर चलती रही। लोग कड़ाके की सर्दी से कांपते नजर आए। सर्दी से राहत के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विज्ञानी डा. राम पलट ने बताया कि अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। बांदा में पांच दिन से कोहरे की चादर ढकी रहने व धूप न निकलने से आमजन परेशान हैं। गुरुवार का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।  कानपुर देहात में सुबह घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर चलने से समस्या रही। इसके बाद चित्रकूट, हमीरपुर, उन्नाव, फतेहपुर में भी कोहरे का प्रकोप जारी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472073