search

वीबी जी राम जी में श्रमिकों को मिलेगा 125 दिन काम, गांवों में विशेष ग्राम सभा का होगा आयोजन

deltin33 2026-1-2 15:57:17 views 744
  

वीबी जी राम जी में श्रमिकों को मिलेगा 125 दिन काम।



जागरण संवाददाता, मीरजापुर। नव वर्ष में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अब नये स्वरूप विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी (वीबी जी राम जी) में आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनूठी पहल पर 100 से बढ़कर अब 125 दिन रोजगार गारंटी मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस नये वीबी जी राम जी में कानून में अब कृषि कार्य बुआई-कटाई के दौरान अधिकतम 60 दिन कार्य बंद रहेगा। पादर्शिता के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी, जीआईएस का प्रयोग, आटी टूल्स से निगरानी की जाएगी।

प्राकृतिक आपदाओं, असाधारण परिस्थिति के दौरान ससमय प्रतिक्रिया व राहत देने के लिए विशेष छूट मिलेगी। साथ ही निर्धारित समय के भीतर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का अनिवार्य भुगतान करने की भी व्यवस्था सरकार ने की है।

डीसी मनरेगा सुशांत सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामीण, मजदूर, महिलाएं, एससी-एसटी परिवार व कमजोर समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। लोगों को अब 125 दिन राेजगार दिया जाएगा। कृषि के दौरान कार्य बंद रहेगा।
मनरेगा योजना में 3,16,683 पंजीकृत श्रमिक

जनपद के 12 ब्लाकों के 809 ग्राम पंचायत सहित जनपद भर में लगभग 31,07,961 आबादी है। वर्तमान में मनरेगा योजना के तहत 3,16,683 श्रमिक पंजीकृत हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 45,46,939 वार्षिक मानव दिवस का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 4008169 दिवस कार्य मुहैया कराया गया।

वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 23,76,276 वार्षिक मानव दिवस का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 13,47,538 दिवस कार्य मजदूरों को मुहैया कराया गया।


विकसित भारत जी राम जी, अधिनियम देश के ग्रामीण परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इसमें मजदूरों के हक और अधिकारों की बढ़ोत्तरी हुई है। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। -धर्मजीत सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी।


वीबी जी राम जी एक्ट से जल सुरक्षा होगी सुदृढ़, इन कार्याें पर रहेगा फोकस

  • जल संरक्षण
  • सिंचाई
  • भू जल पुनर्भरण
  • जल स्रोतों का पुनर्जीवन
  • वाटरशेड विकास
  • वनीकरण

मनरेगा से वीबी जी राम जी में बदलाव

  • प्रकार: मनरेगा : वीबी जी राम जी
  • कार्य: 100 : 125
  • कार्य अवधि: 12 महीना, 10 महीना
  • धन स्रोत: श्रम 100 प्रतिशत
  • केंद्रीय शेयर: 60 प्रतिशत केंद्र व 40 प्रतिशत राज्य शेयर
  • (मटेरियल व प्रशासनिक 75 प्रतिशत केंद्र व 25 प्रतिशत राज्य)
  • कृषि मौसम में काम: कृषि मौसम में भी काम होता था: कृषि मौसम माह में 60 दिन काम बंद रहेगा।
  • विजन: गरीबी, उन्मूलन: विकसित भारत 2047
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472147