search

पदभार संभालते ही आयुक्त का औचक निरीक्षण, मॉडल अस्पताल में सिविल सर्जन नदारद

Chikheang 2026-1-2 15:57:10 views 1131
  

नवनियुक्त आयुक्त ने अस्पताल की व्यवस्था देखी। जागरण  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। तिरहुत प्रमंडल के नवनियुक्त आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सदर अस्पताल (अब मॉडल अस्पताल) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत परखी। आयुक्त के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में अफरातफरी मच गई और अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

निरीक्षण के दौरान जब आयुक्त ने सिविल सर्जन की उपस्थिति की जानकारी ली, तो वे अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। इसके बाद फोन पर संपर्क किया गया, जिसके कुछ देर बाद सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। आयुक्त ने कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहने को लेकर नाराजगी जाहिर की।
बेडशीट और सफाई व्यवस्था पर सवाल

अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने पाया कि कई जगहों पर बेडशीट बदली नहीं गई थी और सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। इस पर उन्होंने कड़ी टिप्पणी करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में आयुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आम लोगों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि

  • चिकित्सकों को समय पर अस्पताल में उपस्थित रहना होगा,
  • मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए,


  

आयुक्त ने संकेत दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर आगे भी औचक निरीक्षण और निगरानी जारी रहेगी, ताकि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में वास्तविक सुधार हो सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163122