search

कन्नौज में 96 केंद्रों पर होंगे यूपी बोर्ड के एग्जाम, 47 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

cy520520 2026-1-2 12:57:21 views 1169
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, कन्नौज। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण हो गया है। जिले में 96 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इसमें 10वीं और 12वीं के कुल 47,505 विद्यार्थी बैठेंगे।

सबसे पहले बोर्ड ने 77 केंद्रों की अनंतिम सूची भेजी थी। इसमें 112 आपत्तियां आई थीं। इसमें 52 विद्यालयों ने केंद्र बनाने, तीन ने केंद्र न बनाने, 10 ने क्षमता से अधिक बच्चे होने और 47 ने केंद्र की दूरी होने की बात कहकर आपत्तियां दी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आपत्तियाें के निस्तारण के बाद 96 केंद्रों की सूची आई थी। दोबारा 22 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी थी। सौरिख के एक विद्यालय ने अधिक दूरी होने की बात कहकर आपत्ति दी थी। हालांकि विभाग ने आपत्ति का निस्तारण करा दिया था।

96 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इनमें 46 वित्तविहीन, 48 सहायता प्राप्त और दो राजकीय विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने बताया कि 96 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें- करा रहे हैं मकान की रजिस्ट्री तो रखें ध्यान, पैन कार्ड की जानकारी हुई गलत तो सॉफ्टवेयर रोक देगा आवेदन

फरवरी में शुरू होंगी परीक्षाएं

बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर बाद 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे है।

यह भी पढ़ें- \“लड़की मेरे पास है, ढूंढने की कोशिश मत करना वरना\“..., लापता किशोरी के पिता को आया धमकी भरा कॉल; थाने पहुंचा पीड़ित

इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल

बोर्ड परीक्षा 2026 में हाईस्कूल में 13,386 बालक, 11,671 बालिका और एक ट्रांसजेंडर कुल 25,058 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 12,259 बालक और 10,188 बालिका कुल 22,447 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

पिछले वर्ष थे 99 केंद्र

वर्ष 2024 में हाईस्कूल में 27,145, इंटरमीडिएट में 24,639 कुल 51,784 परीक्षार्थी थे। 2024 में 100 परीक्षा केंद्र थे। 2025 में हाईस्कूल में 24,416, इंटरमीडिएट 24783 कुल 49,199 परीक्षार्थी थे। 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158652