search

Bihar Crime: बेगूसराय में सोते हुए व्यक्ति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में तनाव के बाद पुलिसबल तैनात

deltin33 2025-10-7 19:06:44 views 1259
  सोए अवस्था में एक व्यक्ति की सिर पर वार कर हत्या





संवाद सूत्र, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)। मंगलवार की अल सुबह थाना क्षेत्र के बसही गांव के परती टोला में सोए हुए अवस्था में भारी समान से सिर पर वार कर लगभग 48 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में उक्त निवासी स्व‌ रामप्रकाश सहनी के पुत्र राधे सहनी की हत्या हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तत्पश्चात ग्रामीणों ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार बासु के नेतृत्व में पुलिस बल स्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गई। वहीं परिजनों की मानें तो राधे सहनी ईंट भट्ठे पर मजदूरी किया करता था। उसका मेठ (ठीकेदार) भी पड़ोस में रहता है।



पैसे को लेकर सोमवार की संध्या में ठीकेदार से कहासुनी हुई थी तो ठीकेदार ने उसकी पिटाई कर दी और उसी रात में घर में सोए अवस्था में उसकी हत्या कर दी गई। दूसरी तरफ इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस जब शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीण विरोध करते एफ एस एल की टीम एवं डाग स्क्वायड बुलाने पर अड़ गए। समाचार प्रेषण तक भीड़ अपनी मांग पर डटे दिखे। मौके पर एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर कैम्प कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521