search

Kanpur Weather Today: दिन की धूप ने तीन डिग्री बढ़ाया तापमान, शाम से बढ़ी गलन ने कंपाया

cy520520 2026-1-2 08:57:21 views 953
  

दिन और रात दोनों का बढ़ा तापमान। जागरण  



जागरण संवाददाता, कानपुर। साल के पहले दिन रात और दिन दोनों का तापमान बढ़ गया। दिन में तीन डिग्री और रात में एक डिग्री तक तापमान बढ़ने से तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रही लेकिन शाम होते ही सर्द हवा चलने के साथ गलन बढ़ गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चुभने वाली सर्द हवा से खुले आसमान के नीचे थोड़ी देर तक रहना संभव नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मौसम शुष्क रहने और सर्द हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। नम हवा के आने से सुबह कोहरा भी छाया रह सकता है।

दक्षिण - पूर्व से चल रही हवा की रफ्तार दो दिन से साढ़े चार किमी प्रति घंटा के औसत के आस - पास बनी हुई है। इससे सर्द हवा के आने का सिलसिला बरकरार है। बृहस्पतिवार की सुबह से कोहरा का असर शहर में बेहद कम रहा। सुबह सवा सात बजे तक सूरज चमकने लगा था।

इससे दिन का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री पर पहुंच गया जो एक दिन पहले 16.4 डिग्री पर था। न्यूनतम तापमान भी बुधवार के 4.6 डिग्री के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 5.6 डिग्री हो गया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को भी कोहरा व धुंध का असर नहीं दिखा।

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: कल तक मिलेगा ऐसे ही गुनगुने मौसम का मजा, परसों से फिर गिरेगा तापमान


घने कोहरा के हवाले रहा दिसंबर

दिसंबर महीने में कानपुर में घना कोहरा कई दिनों तक रहा। सुबह-शाम के समय घना कोहरा की वजह सेकम से कम 15-20 दिन तक मौसम प्रभावित रहा है। दिसंबर महीने में हालांकि वर्षा नहीं हुई इससे सीएसए के मौसम विभाग ने शून्य मिमी वर्षा रिकार्ड की है। तापमान में उतार - चढ़ाव की वजह से शीतलहर 27 दिसंबर से चलनी शुरू हुई है। पांच दिसंबर को 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान रहा जो 54 साल में सबसे कम रहा है। 20-23 दिसंबर को 11-12 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान के साथ बादल छाए रहे हैं।

दिसंबर में कुल नौ शीत दिवस रहे। जिसमें 17,19, 23, 24,26 , 28,29, 30 और 31 दिसबंर शामिल है।

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158813