search

लुधियाना में झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, फिर शादी से मुकरा; पुलिस ने दर्ज किया केस

cy520520 2025-10-7 18:36:24 views 1251
  शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, फिर शादी से मुकरा। सांकेतिक तस्वीर





संवाद सहयोगी, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने पीड़िता को चंडीगढ़ के एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से मुकर गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज की और मामला थाना जमालपुर को भेजा। इसके बाद थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।



आरोपित की पहचान गणेश नगर मुंडिया खुर्द निवासी करण सिंह चौहान उर्फ नितिन के रूप में हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर कुछ महीने पहले चंडीगढ़ स्थित होटल में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जब उसने शादी की बात की तो आरोपित ने मना कर दिया और उसे चंडीगढ़ से लुधियाना ले आया। थाना फोकल प्वाइंट के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए बुलाया गया है, जिसका सिविल अस्पताल में परीक्षण करवाया जाएगा। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737