search

Gold Price Today: रुकने का नाम नहीं ले रही सोने की रफ्तार, कितना हुआ अब 24 कैरेट सोना?

Chikheang 2025-10-7 18:06:19 views 1257
  सोने ने बढ़ोतरी जारी, चांदी में भी आई तेजी





नई दिल्ली। 6 अक्टूबर यानी कल सोने ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आज भी सोने में तेजी देखी जा रही है। हालांकि ये बढ़ोतरी अभी इतनी ज्यादा नहीं है। सुबह 10.15 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत में 566 रुपये की तेजी देखी जा रही है। वहीं चांदी में तेजी है। चांदी में अभी 100 रुपये प्रति किलो से भी कम बढ़ोतरी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।
Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

सुबह 10.18 बजे एमसीएक्स पर सोने की कीमत 120,815 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसमें 566 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 120,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 120,879 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।


Silver Price Today: कितनी है कीमत?

चांदी में अभी इतनी बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। 1 किलो चांदी का भाव अभी 131 प्रति किलो बढ़ा है। 1 किलो चांदी की कीमत अभी 147,650 रुपये प्रति किलो चल रही है। चांदी ने अब तक 147,211 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 147,761 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953