search

भारत कब बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश? जापान को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर पहुंचा

deltin33 2026-1-1 17:57:12 views 902
  

जापान को पीछे छोड़ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना भारत (फोटो-रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 के खत्म होने से पहले भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया। भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। 2026 में कदम रखने के साथ ही भारत अब जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की राह पर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल के अंत तक भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 4.18 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। इसके बाद से भारत इस लिस्ट में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद चौथे स्थान पर आ गया है।
भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि भारत की जीडीपी इस वर्ष जापान से बेहतर होगी। 2026 के लिए आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था 4.51 ट्रिलियन डॉलर होगी, जबकि जापान की अर्थव्यवस्था 4.46 ट्रिलियन डॉलर होगी।

हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि 2026 में सामने आने वाले आंकड़ों पर निर्भर करती है, जब फाइनल एनुअल जीडीपी आंकड़े जारी किए जाएंगे।

  
जर्मनी को पीछे छोड़ेगा भारत

भारत सरकार ने हाल ही में “2025: भारत के विकास के लिए एक निर्णायक वर्ष“ नाम से एक रिपोर्ट जारी की। सरकार द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इस गति को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है।

भारत 4.18 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वहीं इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि भारत अगले ढाई से तीन सालों में जर्मनी को भी इस रेस में पीछे छोड़ देगा। भारत 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन सकता है।

यह भी पढ़ें- Video: केन्या एयरवेज पर नस्लीय भेदभाव का आरोप, इनफ्लुएंसर ने उठाया मुद्दा; एयरलाइन ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें- दिसंबर 2025 में 6.1% बढ़ा देश का जीएसटी कलेक्शन, सरकारी खजाने में आए 1.74 लाख करोड़ रुपये
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471926