search

क्रिकेट खेलते समय चाकूबाजी: राजस्व अधिकारी के पुत्र पर हमला, हालत नाजुक; पीएमसीएच रेफर

Chikheang 2026-1-1 16:27:54 views 1108
  

हालत नाजुक, पीएमसीएच रेफर



संवादसूत्र महाराजगंज (सिवान)। शहर के बोर्ड मिडिल स्कूल के मैदान में बुधवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब क्रिकेट खेल रहे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह के पुत्र चंद्र प्रताप सिंह उर्फ भोलू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और स्वजनों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सदर अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल भोलू सिंह की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर भोलू सिंह अपने दोस्तों के साथ बोर्ड मिडिल स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने भोलू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मैदान में गिर पड़े। उनके शरीर से काफी खून बहने लगा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल भोलू को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि चाकू के वार से युवक को गंभीर चोटें आई हैं और बेहतर इलाज की आवश्यकता है।

इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल सिवान भेजा गया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने जांच के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल भोलू सिंह के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

घायल युवक का हालचाल जानने के लिए महाराजगंज के बीडीओ बिंदु कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

साथ ही पुलिस निरीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना में शामिल आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के मैदान जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की चाकूबाजी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।

लोगों ने प्रशासन से स्कूल और खेल मैदानों के आसपास पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

फिलहाल घायल भोलू सिंह का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। परिवार के लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, जबकि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162688