search

आगरा मेट्रो का ट्रायल अब हर दो दिन के अंतराल पर, आधे शहर में नीचे से गुजरेगी ट्रेन

Chikheang 2026-1-1 16:27:42 views 1250
  

आगरा मेट्रो।



जासं, आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम बिजलीघर चौराहा स्थित मनकामेश्वर स्टेशन से आइएसबीटी स्टेशन तक हर दिन मेट्रो का परीक्षण नहीं होगा बल्कि दो दिन के अंतराल में होगा। तीन सप्ताह तक मेट्रो का परीक्षण इसी तरीके से चलेगा। इसके बाद हर दिन पांच से 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से परीक्षण किया जाएगा। बुधवार को यूपीएमआरसी की टीम ने छह किमी लंबे ट्रैक की जांच की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यूपीएमआरसी ने मंगलवार से मनकामेश्वर से आइएसबीटी स्टेशन तक परीक्षण शुरू किया है। पहले दिन मेट्रो ने एक ही फेरा लगाया। बुधवार को मेट्रो का परीक्षण नहीं हुआ। परीक्षण के बाद ट्रैक, सिग्नल, बिजली सहित अन्य की जांच की गई। छह किमी लंबे ट्रैक में चार भूमिगत और एक एलीवेटेड स्टेशन हैं।

अप लाइन में मेट्रो का परीक्षण दो माह तक होगा। यूपीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह से डाउन लाइन में मेट्रो का परीक्षण शुरू होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162388