search

CM धामी ने की समीक्षा बैठक, बोले- अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सहयोग दे खेल विभाग

cy520520 2025-10-7 15:36:25 views 1257
  मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सूवि





राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण विभाग अब अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। इसके तहत उन्हें दौड़ से लेकर शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल विभाग को इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के दौरान निर्मित अवसंरचनाओं के नियमित रखरखाव व उपयोग के लिए राज्य भर में नियमित खेल प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें





मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा की। उन्होंने हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कालेज निर्माण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि इन परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से प्रदेश के खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी, जिससे राज्य खेल क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।





मुख्यमंत्री ने युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और भागीदारी बढ़ाने के लिए न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधायक, सांसद एवं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी जैसी प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें- नये सर्किल रेट के बाद उत्तराखंड में बढ़ गईं रजिस्ट्री और आमदनी, पूरी कमाई जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान





मुख्यमंत्री ने कहा कि 39वें राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत प्रदेश के खिलाडिय़ों को और बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को समयबद्ध रूप से पुरस्कार, छात्रवृति एवं बीमा सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खेल विभाग को निजी क्षेत्र एवं कारपोरेट जगत की भागीदारी से खेल अवसंरचना विकास करने के निर्देश दिए।



मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को गुणवत्तापरक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने और खेल अकादमियों की स्थापना से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली व निदेशक खेल आशीष चौहान समेत खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737