search

नशे में नए साल का हुड़दंग पड़ा भारी, 200 नशेबाजों की हवालात में कटी रात; पुलिस देर रात तक रही मुस्तैद

LHC0088 2026-1-1 15:57:56 views 1255
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।  



जासं, आगरा। नव वर्ष पर जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। सिटी जोन में नौ एसीपी के साथ ही 1500 पुलिसकर्मियों से सुरक्षा की कमान संभाली। जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। शराब पीकर नशेबाजी करने वाले दो सौ लोगों की रात हवालात में कटी। रात एक बजे तक पुलिस अधिकारी भी शहर में गश्त करते रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस प्रशासन ने नव वर्ष पर जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर में सिटी जोन के छह एसीपी के अलावा तीन अतिरिक्त एसीपी की तैनाती गई थी। इसके साथ ही थानों के 1000 पुलिसकर्मियों के साथ ही 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए। होटलों, रेस्टोरेंट व क्लब के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई।

शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर आधी रात तक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने की जांच की गई। कम नशे की हालत में मिले लोगों को हिदायत देकर छोड़ गया। अधिक नशा करके वाहन चला रहे व हुड़दंग कर रहे 200 के करीब लोगों को पकड़कर थाने भेजा गया। इनकी राहत हवालात में कटी।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि रात एक बजे तक पुलिस सक्रिय रही। नशे की हालत में वाहन चलाने वाले व हुड़दंग करने वालों को हिरासत में लिया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में क्यूआरटी तैनात रही।


अलर्ट रही ट्रैफिक पुलिस

नव वर्ष पर ट्रैफिक पुलिस भी देर रात तक अलर्ट रही। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार के साथ ही अपर पुलिस उपायुक्त यातायात हिमांशु गौरव एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात राम प्रवेश गुप्ता ने शहर में भ्रमण किया। प्रमुख चौराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। देर रात तक ट्रैफिक पुलिसकर्मी चौराहों पर तैनात रहे।

  
मंदिरों में रहेगी विशेष सुरक्षा



नए साल की शुरुआत लोग पूजा अर्चना के साथ करते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए गुरुवार को शहर के मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मंदिरों में पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर, श्री मनकामेश्वर मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160399