search

यमुनानगर में रिटायर्ड फौजी से 8 लाख की ठगी, लोन वाला मकान बेचकर आरोपी फरार; बैंक नोटिस से खुला राज

Chikheang 2026-1-1 15:57:43 views 1079
  

यमुनानगर में एक सेवानिवृत्त फौजी सिंबर सिंह को मकान बेचने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गुलाब नगर कालोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी को मकान बेचने के नाम पर ठग लिया गया। आरोप रामनगर निवासी नर सिंह पर लगा है। आरोपित ने आठ रुपये लेकर मकान बेच दिया। बाद में पता लगा कि इस मकान पर बैंक से लोन है। आरोप है कि इसमें बैंक अधिकारियों की भी मिलीभगत है। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।

पुलिस को दी गई शिकायत में सेवानिवृत्त फौजी सिंबर सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में नर सिंह से उसकी मुलाकात हुई। आरोपित ने रुपयों की जरूरत बताते हुए मकान बेचने का प्रस्ताव रखा। उसके साथ मकान का सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फरवरी 2020 में रुपये देकर मकान की रजिस्ट्री अपनी पत्नी बलविंद्र कौर के नाम पर करा ली। 30 जून 2022 को मकान पर पंजाब नेशनल बैंक की ओर से एक नोटिस चस्पा किया गया।

जब इस बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि इस मकान पर नर सिंह ने पूर्व में लोन लिया हुआ है। इसलिए बैंक इस संपत्ति को सील करेगा। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच की और अब मामले में आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162391