search

रायबरेली में 786 जोड़े थामेंगे एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह तीन चरणों में होगा; तिथि और स्थान तय

cy520520 2025-10-7 15:06:08 views 1176
  सामूहिक विवाह की तिथि व स्थान तय, 786 जोड़े होंगे एक दूसरे के।





जागरण संवाददाता, रायबरेली। शासन की महत्वाकांक्षी योजना, सामूहिक विवाह की तिथि व स्थान निर्धारित किया गया है। इस बार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 786 सामूहिक विवाह का लक्ष्य दिया गया है। समाज कल्याण विभाग ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पत्र जारी कर बताया कि सामूहिक विवाह तीन चरण में होंगे। विकासखंड सतांव स्थित गन्ना कांटा मैदान में तीन नवंबर को पहले चरण के कार्यक्रम में 12 निकाय के लाभार्थी शामिल होंगे।  



वहीं दूसरे चरण का आयोजन 12 नवंबर को विकास खंड सलोन के मिनी स्टेडियम में होगा, जिसमें छह निकाय के पात्र आएंगे। जबकि आखिरी व तीसरा सामूहिक विवाह कार्यक्रम शहर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर आयोजित किया जाएगा।  

इसमें 10 निकाय के लोग विवाह योजना में शामिल हो सकते हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सामूहिक विवाह योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। साथ ही आवंटित लक्ष्य के अनुरूप पात्र लाभार्थियों के जोड़ों का आनलाइन पंजीकरण कराए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को सम्मिलित कराकर योजना से लाभान्वित कराए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737