search

सरकारी स्कूल के छात्रों को फ्री कोचिंग सुविधा, बिहार सरकार करने जा रही ये काम

Chikheang 2026-1-1 00:27:31 views 541
  



जागरण संवाददाता, पटना। जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए नया सत्र यानी अप्रैल 2026 से बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस कोचिंग का लाभ नौवीं से 12वीं कक्षा में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कक्षा 11वीं और 12वीं विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। वहीं, कक्षा नौवीं और 10वीं के विद्यार्थियों को फाउंडेशन (बेसिक) कोर्स कराया जाएगा।

जिन विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नहीं जाना है उनको अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षा जैसे रेलवे, सीयूईटी, एसएससी, बैंकिंग सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की भी तैयारी कराई जाएगी।
कोचिंग संस्थानों से चल रही बात

जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार विभागीय स्तर पर विद्यार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था के लिए नामचीन कोचिंग संस्थानों से बात चल रही है। इसके लिए आइआइटी कानपुर और आइआइटी, पटना सहित अन्य प्रमुख संस्थानों का भी सहयोग लिया जाएगा।
स्कूल में चलेंगी कक्षाएं

स्कूलों में प्रतिदिन चलने वाली कक्षाओं के अतिरिक्त लगभग एक से डेढ़ घंटे की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। जिसमें विभिन्न संस्थानों के विषय के शिक्षक क्लास लेंगे। किस दिन किस विषय की कक्षा संचालित होगी इसका साप्ताहिक कार्यक्रम तय किया जाएगा।
सप्ताह में एक दिन होगा मूल्यांकन

ऑनलाइन कोचिंग में जिस विषय की पढ़ाई होगी उसका सप्ताह में एक दिन मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान अच्छे विद्यार्थियों को पहचान की जाएगी। ऐसे बच्चों को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा। ऑनलाइन कोचिंग में विद्यार्थी संबंधित विषय के विशेषज्ञ से प्रश्न भी पूछ कर सकेंगे।

जिले में लगभग सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है और जहां नहीं इसकी उसी संबंधित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकार से सूची मांगी गई है, ताकि वहां स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जाए।

स्मार्ट क्लास के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग का संचालन हो सके। सभी स्कूलों में वाईफाई भी लगाया जाएगा। बिजली नहीं रहने की स्थिति में पढ़ाई से पढ़ाई होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162107