search

महाराष्ट्र में मतांतरण की कोशिश, केरल के पादरी सहित आठ गिरफ्तार

cy520520 2026-1-1 00:27:20 views 1245
  

अमरावती में मतांतरण के आरोप में आठ गिरफ्तार



डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अमरावती जिले की पुलिस ने लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए पैसे देने की पेशकश करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में केरल निवासी एक पादरी और चार महिलाएं शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मलयाली ईसाई पादरी, उनके परिवार और सहयोगियों की गिरफ्तारी को चिंताजनक बताया है। उन्होंने ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने के लिए अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के चिंताजनक चलन के लिए संघ परिवार की आलोचना की।

अमरावती से 80 किलोमीटर दूर वरुड के निवासी लक्ष्मण शेडे ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार पांच-छह लोग 30 दिसंबर को स्थानीय निवासी रीतेश बोंडरे के घर आए और उनके घर के सामने एक पंडाल लगा दिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सफेद कपड़े पहने एक व्यक्ति गांव के लोगों को ईसाई धर्म के बारे में उपदेश देने लगा और मतांतरण के लिए पैसे का लालच दिया। शिकायत के आधार पर बेनोडा थाने के प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और आठ आरोपितों को पूछताछ के लिए थाने ले गए।

आठ आरोपितों की पहचान बोंडरे, आनंदकुमार कर्री, सुधीर विलियम, विक्रम सांडे और चार महिलाओं के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि केरल का निवासी विलियम एक पादरी है। बुधवार को पुलिस ने सभी आरोपितों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें जमानत दे दी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157630