search

ब्रिटेन में हो रहा पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन, क्या है वजह?

deltin33 2025-12-31 23:57:20 views 687
  

ब्रिटेन में बलोच महिलाओं के जबरन लापता होने पर प्रदर्शन



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बलोचिस्तान में महिलाओं के जबरन लापता किए जाने के मामलों को लेकर ब्रिटेन में बलोच संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर शहर में किया गया।

बलोचिस्तान की आजादी की मांग करने वाले संगठन फ्री बलोचिस्तान मूवमेंट ने इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लेकर पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वहां की सुरक्षा एजेंसियां बलोच महिलाओं को जबरन उठा रही हैं और उनका कोई पता नहीं चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संगठन ने इंटरनेट मीडिया पर प्रदर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि पिछले एक महीने में बलोच महिलाओं के खिलाफ अत्याचार तेजी से बढ़े हैं। कई महिलाओं को उनके घरों से उठा लिया गया और उन्हें जबरन गायब कर दिया गया।

तुरंत रिहा करने की मांगइससे पहले पाकिस्तान के भीतर काम करने वाले एक महिला मंच खवातीन महाज-ए-अमल ने भी बलोच महिलाओं के आंदोलन का समर्थन किया था। संगठन ने मांग की कि जिन महिलाओं और नागरिकों को बिना मुकदमा चलाए या अनुचित तरीके से जेल में रखा गया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

वहीं, बलोच छात्र संगठन आजाद ने आरोप लगाया कि बलोच महिलाओं को जबरन गायब करना सबसे क्रूर अत्याचार है। संगठन ने कहा कि महिलाओं को यातनाएं दी जाती हैं, झूठे केस लगाए जाते हैं और मीडिया के जरिए उनकी बदनामी की जाती है।

छात्र संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना को बलोचिस्तान में पूरी छूट दी गई है, जिसके कारण आम लोगों पर हमले किए जा रहे हैं। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं की चुप्पी पर भी गंभीर चिंता जताई।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471606