search

Year Ender 2025: ट्रॉफी ही नहीं मेडल से भी भरा रहा यह साल, नीरज चोपड़ा ने फेंका रिकॉर्ड भाला

cy520520 2025-12-31 19:27:10 views 812
  

नीरज ने किया रिकॉर्ड थ्रो।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कुछ खट्टी-मीठी यादों के साथ साल 2025 अब खत्‍म होने जा रहा है। खेल के लिहाज से यह साल काफी फलीभूत रहा। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं भारत ने अन्‍य खेलों में भी झंडे गाड़े। भारतीय टीम ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं मेडल पर भी कब्‍जा जमाया। भारत ने 2025 में एथलेटिक्‍स, वेटलिफ्टिंग, खो-खो, पैरा स्‍पोर्ट्स और राष्‍ट्रीय खेलों में परचम लहराया। इस साल भारत ने 3 इंटरनेशनल इवेंट में कुल 46 मेडल जीते। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वर्ल्‍ड पैरा एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप में भारत ने इस बार 22 मेडल पर कब्‍जा जमाया। दिल्‍ली में हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने 6 गोल्‍ड, 9 सिल्‍वर और 7 कांस्‍य पदक जीते। भारत का यह चैंपियनशिप में बेस्‍ट प्रदर्शन था। भारत पदक तालिका में 10वें नंबर पर रहा था।
गोल्‍ड मेडल

  • सिमरन शर्मा: महिला 100 मीटर टी12
  • शैलेश कुमार: मेंस ऊंची कूट टी63
  • रिंकू हुड्ड: मेंस भाला फेंक एफ46
  • सुमित अंतिल: मेंस भाला फेंक एफ 64
  • संदीप सर्गर: मेंस भाला फेंक एफ 44
  • निषाद कुमार: मेंस ऊंची कूद टी47

सिल्‍वर मेडल

  • सिमरन शर्मा: विमेंस 200 मीटर टी12
  • प्रीति पाल: महिला 200 मीटर टी35
  • एकता भयान: महिला क्‍लब थ्रो एफ51
  • दीप्ति जीवनजी: महिला 400 मीटर टी20
  • नवदीप सिंह: मेंस भाला फेंक एफ41
  • धरमबीर नैन: मेंस क्‍लब थ्रो एफ51
  • संदीप: मेंस भाला फेंक एफ44
  • योगेश कथुनिया: मेंस डिस्‍कस थ्रो एफ56
  • सुंदर सिंह गुर्जर: मेंस भाला फेंक एफ46

कांस्‍य पदक

  • संदीप: मेंस 200 मीटर टी44
  • सोमन राणा: मेंस गोला फेंक एफ57
  • प्रवीण कुमार: मेंस ऊंची कूद टी64
  • प्रीति पाल: विमेंस 200 मीटर टी35
  • प्रदीप कुमार: मेंस चक्‍का फेंक एफ44
  • अतुल कौशिक: मेंस चक्‍का फेंक एफ57
  • वरुण सिंह भाटी: मेंस ऊंची कूट टी63

24 मेडल जीते

रिपब्लिक ऑफ कोरिया के गुमी में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन हुआ। 27 से 31 मई तक हुए एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 26वें संस्करण में 43 देशों के 2000 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया। भारतीय एथलीट ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 8 गोल्‍ड, 10 सिल्‍वर और 6 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 24 पदक जीते। भारत पदक तालिका में दूसरे नंबर पर था।
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के पदक

  • गुलवीर सिंह: मेंस 10,000 मीटर, गोल्‍ड
  • टीम इंडिया (रूपल, संतोष कुमार तमिलारासन, विशाल और सुभा वेंकटेशन): मिक्स्ड 4x400 रिले, गोल्‍ड
  • अविनाश साबले: 3000 मीटर स्टेपलचेज, गोल्‍ड
  • ज्योति याराजी: 100 मीटर बाधा दौड़, गोल्‍ड
  • टीम इंडिया (जिसना मैथ्यू, रूपल चौधरी, कुंजा रजिता और सुभा वेंकटेशन): 4x400 वू रिले, गोल्‍ड
  • गुलवीर सिंह: मेंस 5000मी, गोल्‍ड
  • पूजा: वूमेन्स हाई जंप, गोल्‍ड
  • नंदिनी अगसारा: हेप्टाथलॉन, गोल्‍ड
  • रूपल चौधरी: वूमेंस 400 मीटर, रजत
  • पूजा: वूमेंस 1500 मीटर, रजत
  • प्रवीण चित्रवेल: मेंस ट्रिपल जंप, रजत
  • तेजस्विन शंकर: मेंस डेकाथलॉन 1500 मीटर, रजत
  • टीम इंडिया (जय कुमार, धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस और विशाल टीके): मेंस 4x400 रिले, रजत
  • एंसी सोजन: वूमेंस लॉन्ग जंप, रजत
  • पारुल चौधरी: वूमेंस 3000मी स्टीपलचेज, रजत
  • पारुल चौधरी: वूमेंस 5000मी, रजत
  • सचिन यादव: मेंस जैवलिन थ्रो, रजत
  • विथ्या रामराज: वूमेंस 400 मीटर हर्डल्स, कांस्य
  • सर्विन सेबेस्टियन: मेंस 20 किमी रेस वॉक, कांस्य
  • यूनुस शाह: मेंस 1500 मीटर, कांस्य
  • शैली सिंह: वूमेंस लॉन्ग जंप, कांस्य
  • अनिमेष कुजुर: मेंस 200 मीटर, कांस्य
  • पूजा: वूमेंस 800 मीटर, कांस्य

नीरज का सिल्‍वर थ्रो

नीरज चोपड़ा ने इस साल कमाल का प्रदर्शन किया। गोल्‍डन ब्‍वॉय ने 90 मीटर का बैरियर तोड़ा। भारतीय स्‍टार ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर थ्रो कर यह कारनामा किया था। इसके साथ ही नीरज ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। नीरज ने इस प्रदर्शन के साथ सिल्‍वर मेडल पर कब्‍जा जमाया था।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: संघर्ष से सफलता तक, आगरा के कार्तिक शर्मा ने आईपीएल में रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: 14 साल के वैभव का शतक और RCB का 17 साल का \“वनवास\“ खत्म... 2025 के 25 अजूबे
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157627