search

इंग्लैंड में हरियाणा के युवक की हत्या, 17 साल से रह रहा था; दो महीने बाद लौटना था भारत

LHC0088 2025-10-7 06:36:40 views 832
  इंग्लैंड में अंबाला के युवक की हत्या। फाइल फोटो





जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। मटहेड़ी शेखां के पास पठानमाजरा गांव के निवासी 37 वर्षीय अमित बक्शी की इंग्लैंड में हत्या कर दी गई। घटना ब्रिटेन के लेस्टर शहर की है, जहां रविवार रात को अमित की घर में सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, इसके अलावा पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। जिनकी उम्र करीब 24 से 54 वर्ष बताई जा रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



जानकारी के अनुसार, घटना ब्रिटेन समयानुसार रविवार रात लगभग 1:37 बजे की है। अमित का शव साले स्ट्रीट, लेस्टर स्थित घर से बरामद किया गया। जांच का नेतृत्व डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर टिम लिंडले कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि आरोपित आपस में परिचित थे और प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अमित की हत्या चाकू से वार कर की गई थी।  



दिल पर धाव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अमित बक्शी बीते 17 साल से इंग्लैंड में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा था। उसकी मां का निधन चार वर्ष पहले हो गया था, और वह तब भी भारत नहीं आ पाया था। परिवार में पिता श्याम बक्शी और छोटा भाई राहुल, जो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं, मौजूद हैं। परिवार के अनुसार, अमित की शादी के लिए पिता ने लड़की देख ली थी।  



लेकिन तारीख उसके आने के बाद तय होनी थी। वह दो महीने बाद भारत लौटने वाला था। पिता श्याम बक्शी ने बेटे के स्वागत के लिए गांव पठानमाजरा में 500 वर्ग गज का नया घर तैयार करवाया था। मगर अब उसी घर में उसके लौटने की जगह शोक छा गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अमृतसर का एक व्यक्ति, जो अमित के साथ ही रहता था, हत्या में शामिल है।  



फिलहाल ब्रिटिश पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच ईस्ट मिडलैंड्स स्पेशल आपरेशन यूनिट को सौंपी है। आरोप हैं कि जिस व्यक्ति ने अमित की हत्या की उनके परिवार के साथ अमित के स्वजनों का भी आना जाना है। हालांकि हत्या का मुख्य कारण पता नहीं चल पाया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138