search

फरीदाबाद के इस इलाके में जमीन खरीदने वालों को हो जाएं सावधान, 10 एकड़ में बनाए जा रहे घरों पर चला प्रशासन का हथौड़ा

cy520520 2025-10-7 06:06:39 views 1262
  10 एकड़ कृषि भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की।





जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन दस्ता एक बार फिर जिले के गांवों में कृषि भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बल्लभगढ़ के मच्छगर और दयालपुर गांवों में कार्रवाई की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों गांवों में 10 एकड़ कृषि भूमि पर कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। विभाग को इसकी सूचना मिली थी। विभाग का दस्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और दो निर्माणाधीन ढांचों, 10 चारदीवारी, 30 डीपीसी और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। दस्ते ने कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की ताकि अगर दोबारा निर्माण हो तो उसका मिलान किया जा सके।




अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें

डीटीपीई यजन चौधरी ने कहा कि जनता से आग्रह है कि वे ऐसी किसी भी कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें, क्योंकि ऐसी कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

प्लॉट खरीदने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। जनता जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय से भी संपर्क कर सकती है। कॉलोनियों को काटने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737