search

सिद्धार्थनगर में 6.30 करोड़ की लागत से बनेगी योगमाया मंदिर की सड़क, धर्माथ कार्य योजना में होगा चौड़ीकरण

LHC0088 2025-12-31 13:57:31 views 600
  

मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आते हैं श्रद्धालु। जागरण  



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लाक के योगमाया मंदिर जाने वाली सड़क अब निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इसके निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी है। धन भी अवमुक्त कर दिया है। 1.60 किमी लंबी सड़क का 6.30 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।

जोगिया ब्लाक क्षेत्र में स्थित योगमाया मंदिर की क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में मान्यता है। यहां पर श्रद्धालु मुंडन संस्कार और अन्य कई धर्माथ कार्यों को संपन्न कराते हैं। नवरात्र में यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन कार्य के लिए आते हैं। सदर विधायनसभा के विधायक श्यामधनी राही ने इस परियोजना को शासन में दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शासन ने इसे धर्माथ कार्य योजना में सम्मिलित करते हुए धन की व्यवस्था की। इस सड़क के बनने से श्रद्धालुओं के साथ करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। शासन ने इस योजना में प्रदेश की कुल 11 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें- नए साल के जश्न में किए हुड़दंग तो जाएंगे हवालात, हाेटल, रेस्तरां सहित प्रमुख जगहों पर रहेगी नजर

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कमल किशोर ने कहा कि शासन ने सड़क के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। धन का भी आवंटन किया गया है।




योगमाया मंदिर की मान्यता है। यहां पर दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। यहां की सड़क जर्जर हो गई थी। इसे देखते हुए शासन में प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस सड़क के चौड़ीकरण और निर्मण कराने के लिए मुलाकात किया था। मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेने के बाद धन की व्यवस्था की।
-

-श्यामधनी राही, सदर विधायक।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159866