search

11 घंटे लेट चल रहीं अयोध्या कैंट-वाराणसी वंदे भारत और लखनऊ स्वर्ण शताब्दी, कोहरे से 80 ट्रेनें प्रभावित

LHC0088 2025-12-31 10:26:52 views 794
  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। वर्ष 2025 के अंतिम दिन की सुबह भी दिल्ली में कोहरा छाया रहा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 50 मीटर रही। घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।

ट्रेनों की आवाजाही भी बुरी तरह से प्रभावित हुई। अयोध्या कैंट वंदे भारत, लखनऊ स्वर्ण शताब्दी, वाराणसी वंदे भारत 11 घंटे से अधिक विलंब से चल रही है।

भुवनेश्वर राजधानी, कोलकाता राजधानी, सियालदह राजधानी, डिब्रुगढ़ राजधानी, मुंबई राजधानी, राजेंद्र नगर राजधानी सहित दिल्ली आने वाली 80 से अधिक ट्रेनें दो से लेकर 12 घंटे के विलंब से चल रही है।

दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें देरी से रवाना होगी। न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को यह कम होकर 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 388 दर्ज हुआ।
दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें

    क्रम संख्या ट्रेन का नाम विलंब समय
   
   
   1
   नई दिल्ली–दरभंगा हमसफर विशेष
   साढ़े आठ घंटे
   
   
   2
   नई दिल्ली–दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
   साढ़े छह घंटे
   
   
   3
   नई दिल्ली–रानी कमलापति (भोपाल) शताब्दी एक्सप्रेस
   चार घंटे
   
   
   4
   नई दिल्ली–गया महाबोधि एक्सप्रेस
   चार घंटे
   
   
   5
   नई दिल्ली–सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस
   पौने चार घंटे
   
   
   6
   हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस
   तीन घंटे
   
   
   7
   हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस
   पौने तीन घंटे
   
   
   8
   नई दिल्ली–लोहियां खास सरबत दा भरा एक्सप्रेस
   पौने दो घंटे
   

यह भी पढ़ें- साल के आखिरी दिन भी जहरीली हवा, दिल्ली का AQI 384 दर्ज; कई इलाकों में \“गंभीर\“ श्रेणी में पहुंचा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159801