search

आगरा में NRI महिला से लूट का पर्दाफाश, गाड़ी पंक्चर या आयल लीक का बहाना बनाकर लूटता था आरोपित

LHC0088 2025-12-31 09:27:20 views 1141
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र में अमेरिका से आई एनआरआइ महिला से हुई लूट की घटना का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार आरोपी सोनू ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने भाई मोनू और साथी बंटी के साथ मिलकर इस घटना अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित को खंदौली क्षेत्र में महिला से पर्स लूटने की घटना में जेल भेज दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब उसे ट्रांस यमुना थाना पुलिस पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस अभी तक एनआरआइ से लूटे गए चार हजार अमेरिकी डालर, पासपोर्ट और अन्य सामान बरामद नहीं कर सकी है। इससे कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।  
खंदौली क्षेत्र से लूट की घटना में भेजा जेल, पीसीआर पर लेगी ट्रांस यमुना पुलिस

मामला चार दिसंबर का है। हाथरस निवासी कुमारी वर्मन अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। वे बहन के बेटे की शादी में शामिल होने भारत आई थीं। वापसी के लिए संजय प्लेस के एक होटल से बेटी के साथ टैक्सी लेकर दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं।

ट्रांस यमुना के झरना नाला इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कार पंक्चर होने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। नजदीक आने पर कार का दरवाजा खोलकर पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में पासपोर्ट, आईफोन, चार हजार अमेरिकी डालर और करीब 20 हजार रुपये थे। इस लूट के कारण महिला अमेरिका नहीं लौट सकीं। बाद में डुप्लीकेट पासपोर्ट बनवाकर 26 दिसंबर को वे वापस चली गईं।

गाड़ी का पीछा कर पंक्चर या आयल लीक का बनाते थे बहाना, करते थे लूट


घटना की एफआईआर ट्रांस यमुना थाने में दर्ज हुई थी। आरोपित सोनू का पुराना क्राइम रिकॉर्ड भी सामने आया है। 20 सितंबर को खंदौली क्षेत्र में ऑटो से जा रही आंवलखेड़ा की सावित्री देवी से जेवरात और छह हजार रुपये लूटे थे। इस मामले का पर्दाफाश 22 सितंबर को हुआ था। यमुना एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़ में सोनू का साथी राकी उर्फ जितेंद्र घायल होकर पकड़ा गया, जबकि सोनू पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था। सोमवार रात अतुल होम्स के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पूछताछ में पुलिस को दी जानकारी

पूछताछ में सोनू ने बताया वह ट्रांस यमुना की ट्रांसफार्मर वाली गली का रहने वाला है। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ, जिससे उसने पहले पुलिस पर गोली चलाई थी। वह आटो ड्राइवर है और रामबाग क्षेत्र में आटो खड़ा करता है। जाम में फंसी कारों में अकेली महिलाओं पर नजर रखता है। पीछा कर पंक्चर या आयल लीक का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाता है, फिर लूटकर भाग जाता है।
कभी ऑटो में सवारियां बैठाकर लूटता

एनआरआई महिला के साथ भी यही तरीका अपनाया। कभी ऑटो में सवारियों को बैठाकर भी लूटता है। अच्छी रकम मिलने पर साथियों के साथ गुरुग्राम भाग जाता है। पुलिस से बचने के लिए फिर आटो चलाने लगता है। सोनू ने कबूल किया कि एनआरआइ महिला की गोद में रखा पर्स बंटी ने देखा था और मोनू के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस अब मोनू, बंटी और अन्य साथियों की तलाश कर रही है। एक साथी राजेंकी पहले पकड़ा जा चुका है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159881