search

Punjab Weather: पंजाब में धुंध और शीतलहर के बाद बदलेगा मौसम, कई जिलों में हल्की-मध्यम बारिश के आसार; जानें कैसा रहेगा मौसम

deltin33 2025-12-31 08:26:40 views 1223
  

पंजाब में तीन दिन तक कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब 10 दिन से घनी धुंध व शीतलहर की चपेट में है। कई जिलों में धुंध से दृश्यता शून्य रह रही है, वहीं ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार को भी पंजाब के कई जिलों में घनी धुंध छाई रही, जबकि सुबह शीतलहर चली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार गुरदासपुर पंजाब में सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला, चंडीगढ़, अमृतसर में सात डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं अन्य जिलों में भी आठ से नौ डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में न्यूनतम तामपान दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किए गए। उधर होशियारपुर व अमृतसर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना, चंडीगढ़ में रात का तापमान 16 डिग्री, पटियाला व फिरोजपुर में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार से हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने व हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

दो जनवरी तक बादल छाए रहने व वर्षा की संभावना है। इस दौरान रात का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है, जबकि दिन का तापमान कम रहेगा। वहीं तीन जनवरी से मौसम साफ होगा और रात और दिन के तापमान में एकदम से तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर वर्षा होती है, तो यह सभी फसलों के लिए फायदेमंद होगी। खासकर, गेहूं के लिए। इस समय वर्षा की जरूरत है। पूर्व के वर्षों में दिसंबर व जनवरी के पहले सप्ताह में वर्षा होती रही है, लेकिन इस वर्ष दिसंबर पूरी तरह से सूखा रहा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471159