search

केवल एक राजनेता नहीं, राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्त्रोत भी थे अटल बिहारी वाजपेयी : विधायक संजीव शर्मा

Chikheang 2025-12-30 23:57:20 views 549
  

पटेल नगर स्थित ग्रेंड पेटल बेंक्विट में आयोजित गाजियाबाद विधानसभा स्तरीय विचार संगोष्ठी के दौरान मंच से संबोधन करते शहर विधायक संजीव शर्मा। सौ. आयोजक



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्त्रोत थे। उनके जीवन में विचारों की दृढ़ता, वाणी की मर्यादा और कार्यों में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना स्पष्ट दिखाई देती थी।

उन्होंने राजनीति को सेवा, संवाद और संस्कारों से जोड़ा तथा देश की सुशासन , विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव प्रदान की। यह बातें शहर विधायक संजीव शर्मा ने अटल मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित पटेल नगर में आयोजित विधानसभा स्तरीय विचार संगोष्ठी में कही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, सर्व शिक्षा अभियान और पड़ोसी देशों के साथ संवाद की नीति उनके दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक हैं।

उन्होंने सिद्ध किया कि मजबूत नेतृत्व संवेदनशीलता और सहमति के साथ भी संभव है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, बलदेव राज शर्मा, आशा शर्मा सहित अन्य की उपस्थिति रही।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161739