search

CM सुक्खू ने वर्ष 2026 के कैलेंडर जारी किए, कल्याणकारी योजनाएं और चिट्टा मुक्त हिमाचल की दिखी झलक

Chikheang 2025-12-30 22:57:00 views 820
  

मुख्यमंत्री सुक्खू ने वर्ष 2026 के कैलेंडर जारी किए।



राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के वर्ष 2026 के कैलेंडर जारी किए। इन कैलेंडरों में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की झलक प्रदर्शित की गई है। राज्य सरकार का एक कैलेंडर चिट्टा मुक्त हिमाचल विषय पर आधारित है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये कैलेंडर हिमाचल प्रदेश मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा प्रकाशित किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कैलेंडर भी जारी किया।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधायक संजय अवस्थी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, अध्यक्ष वूलफेड मनोज कुमार, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सचिव प्रियंका बसु, नियंत्रक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग प्रभा राजीव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161592