search

तीन दिन घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी, आठवीं तक के स्‍कूल 10 जनवरी तक बंद

Chikheang Yesterday 22:27 views 260
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। गुजरते साल की आखिरी रात और नए साल की पहली सुबह के बीच गर्मजोशी की इम्तहान ठंड लेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, घना कोहरा छाए रहने के साथ दिन के तापमान में गिरावट होने से ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। बढ़ते ठंड को देखते हुए कक्षा आठ के सभी विद्यालय आगामी 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


जिले में मंगलवार की सुबह से ही कोहरा कम रहा, लेकिन चल रही पछुआ हवा ठंड के साथ ठिठुरन का अहसास कराती रही। दोपहर में आधे घंटे के लिए धूप निकली, लेकिन कोई असरदार नहीं रहा। धूप निकलते ही मेडिकल कालेज अस्पताल में तीमारदार धूप सेंकते नजर आए। शाम चार बजे के बाद मौसम ने फिर से करवट बदला और बदली छाने के साथ बर्फीली हवा ने लोगों को कपा दिया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होने बताया कि नए साल में घने कोहरे के साथ अधिक ठंड की संभावना है।
10 तक विद्यालय बंद

बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए डीएम अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर 30 दिसंबर से आगामी 10 जनवरी तक कक्षा आठ के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
144824

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com