search

छह जनवरी को महराजगंज आएंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी

Chikheang Yesterday 21:57 views 481
  

छह जनवरी को महराजगंज आएंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।



जागरण संवाददाता, महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चाैधरी पहली बार छह जनवरी को महराजगंज जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक बैठक भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक में स्वागत, सुरक्षा, जनसंपर्क, मंच व्यवस्था और संगठनात्मक समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम जनपद आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का स्रोत है। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ऐतिहासिक होगा और इसमें हर बूथ, हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह आगमन संगठन के लिए ऐतिहासिक और उत्साहवर्धक है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छुआ है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा का संचार हुआ है। यह दौरा संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और आगामी रणनीतियों को नई दिशा मिलेगी। जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वागत को लेकर उत्साहित है।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पंकज चौधरी का नेतृत्व संगठन को नई दिशा और मजबूती देगा। कहा कि यह आगमन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन का अवसर है। जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को और अनुशासित बनाने के निर्देश दिए।

पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि पंकज चौधरी का संगठनात्मक अनुभव और केंद्र सरकार में भूमिका कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रथम आगमन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ स्वागत में जुटे हैं और यह कार्यक्रम लंबे समय तक याद किया जाएगा।

जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला , गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, अशोक पटेल, विजय गौड़, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला मंत्री डॉ. फरीदा इरम, राजेंद्र पटेल, बलराम दुबे, डी सी एफ चेयरमैन अशोक तिवारी, चेतन वर्मा, गुड्डू सिंह, श्याम मोहन चौधरी, अश्विनी तिवारी, सनत पांडेय, राधारमण शुक्ला, विजय धारियां, छोटेलाल पटेल उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
144782

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com