search

1 जनवरी 2026 की सुबह कैसा रहेगा मौसम? पछुआ हवा का पूर्वी यूपी में दिखेगा असर

cy520520 2025-12-30 21:27:29 views 1211
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नए वर्ष के आगमन का जश्न मौसम भी मना रहा। ठंड को बढ़ा रहा। सभी को कंपा रहा। कोहरे का दायरा बढ़ाकर धूप को छका रहा। मौसम का यह रुख बरकरार है। इसकी वायुमंडलीय परिस्थिति भी तैयार है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहां की गलन भरी ठंड ऊपरी वायुमंडल में चल रही पछुआ हवा के जरिये गोरखपुर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रही है। यह क्रम फिलहाल जारी रहेगा। ऐसे में नए वर्ष की सुबह कोहरे के बीच होगी। 2026 के पहले ही दिन भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय यह पूर्वानुमान जता रहे हैं। ठंड से बचते हुए नववर्ष को मनाने की सलाह दे रहे हैं।

मंगलवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान एक बार फिर कोल्ड-डे के दायरे में रहा। न्यूनतम तापमान भी बीते दिन के मुकाबले गिर गया। अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो दिसंबर के सामान्य अधिकतम तापमान से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग के मानक के अनुसार सामान्य से 4.5 कम अधिकतम तापमान वाले दिन को कोल्ड-डे करार दिया जाता है। मंगलवार का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह बीते दिन यानी सोमवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।

निचले तापमान में पुरुवा हवा चल रही है। उसके साथ बंगाल की खाड़ी से नमी गोरखपुर पहुंच रही है और यहां की आर्द्रता कम नहीं होने पा रही है। 85 प्रतिशत से अधिक रिकार्ड हुई आर्द्रता न केवल कोहरा बना रही है बल्कि रिकार्ड तापमान से अधिक की ठंड का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक कोहरे का प्रभाव कम नहीं होने पाएगा। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड हाेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157352