search

Year Ender 2025: मेंस-विमंस ही नहीं ब्‍लाइंड क्रिकेट में भी दिखी भारत की धाक, 6 जीत ने बना दिया फैंस का यह साल

deltin33 2025-12-30 20:35:09 views 736
  

भारत ने जीतीं कई ट्रॉफी।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 अब चंद घंटों का मेहमान है। अब से कुछ घंटों बाद ही हम सब नए साल का जश्‍न मना रहे होंगे। साल 2025 ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया। मेंस, विमेंस से लेकर ब्‍लाइंड क्रिकेट में भारतीय प्‍लेयर्स ने परचम लहराया और ट्रॉफी उठाई। आइए इस साल की ऐसी 6 जीत पर नजर डालते हैं जो सदैव के लिए फैंस में ताजा रहने वाली हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एशिया कप

भारतीय टीम 9वीं बार चैंपियन बनी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को कुल 3 बार शिकस्‍त दी। 28 सितंबर को दुबई में खेले गए फाइनल में भारत ने मैन इन ग्रीन को 5 विकेट से रौंदकर उनका ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया। फाइनल से पहले ग्रुप स्‍टेज और सुपर-4 में भी भारत ने पाकिस्‍तान को धूल चटाई थी।
ब्‍लाइंड वर्ल्‍ड कप

साल 2025 में भारतीय महिलाओं ने साबित कर दिया कि वह छोरों से कम नहीं हैं। पहली बार खेले गए ब्‍लाइंड टी20 विश्‍व कप में भारतीय महिलाओं ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला गया। निर्णायक मैच में भारतीय महिलाओं ने नेपाल को 7 विकेट से शिकस्‍त दी थी। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय महिलाएं अविजित रहीं।
विमंस वर्ल्‍ड कप

2 नवंबर को खेले गए फाइलन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका विमंस टीम को 52 रन से शिकस्‍त देकर पहली बार खिताब पर कब्‍जा जमाया। हरमनप्रीत कौर अब कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद वनडे विश्‍व कप जीतने वाली चौथी भारतीय कप्‍तान बनी।
चैंपियंस ट्रॉफी

9 मार्च को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी थी। इसके साथ ही भारत 3 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। इससे पहले 2013 में और 2002 में भारत ने ट्रॉफी उठाई थी। हालांकि, भारत 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्‍त रूप से विजेता बना था।
अंडर 19 विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप

अंडर 19 विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। यह निर्णायक मैच 2 फरवरी को खेला गया था।
18 साल बाद जीती आरसीबी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्‍स को 6 रन से मात दी। लीग के 18 साल के इतिहास में आरसीबी की यह पहली जीत थी। जीत के बाद विराट कोहली काफी भावुक हो गए थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471144