search

इंदिरा गांधी से रेहान वाड्रा तक... गांधी परिवार में ऐसा रहा है शादियों का इतिहास

deltin33 2025-12-30 19:58:10 views 987
  

गांधी परिवार में शादियोंका इतिहास



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के रणथम्भौर में बुधवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी राबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई होने जा रही है।

रेहान ने सोमवार को अवीवा बेग को प्रपोज किया था। अवीवा के पिता इमरान बेग बिजनेसमैन और मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। बेग का परिवार गांधी परिवार का काफी करीबी है। इस लेख में हम गांधी परिवार के पूरे इतिहास मे पर नजर डालते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
इंदिरा और फिरोज की मोहब्बत

रेहान के नाना की मां और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी फिरोज गांधी से प्रेम विवाह किया था। हालांकि शुरू में इंदिरा गांधी के पिता जवाहर लाल नेहरू इस शादी को लेकर बहुत खुश नहीं थे।यहां तक कि जब इंदिरा ने फिरोज से शादी की इच्छा जब अपने बुआ के सामने रखी थी तो उन्होंने उन्हें कुछ और लड़कों से मिल लेने की सलाह दे दी थी।

  
राजीव और सोनिया की शादी

रेहान के नाना राजीव गांधी ने भी प्रेम विवाह किया था। राजीव गांधी 1965 में इंजीनियरिंग का एक कोर्स करने कैंब्रिज गए हुए थे। सोनिया से उनकी मुलाकात वहीं हुई थी। सोनिया से उनसे पहली नजर का प्यार हो गया था। हालांकि शुरूआत में सोनिया को यह नहीं बताया था कि वो किस परिवार से आते हैं। इंदिरा की मां भी फिरोज को नापसंद करती थीं।

  
प्रियंका और रॉबर्ट की शादी

रेहान की मां प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रेम विवाह किया था। रॉबर्ट वाड्रा से उनकी मुलाकात 1991 में दिल्ली में एक कॉमन दोस्त के घर पर हुई थी। इसके करीब छह साल बाद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने 18 फरवरी, 1997 को शादी कर ली थी।

  
गांधी परिवार की प्रेम कहानियों का इतिहास

गांधी परिवार की प्रेम कहानियों का इतिहास बहुत ही रोमांटिक है। इंदिरा और फिरोज, राजीव और सोनिया, प्रियंका और रॉबर्ट की शादी ने गांधी परिवार को एक नए रूप में पेश किया। रेहान और अवीवा की सगाई भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471153