search

क्या है अवीवा बेग और रेहान वाड्रा की एजुकेशन क्वालिफिकेशन? दोनों की फोटोग्राफी जीत लेती है दिल

LHC0088 2025-12-30 18:57:20 views 556
  

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग। जागरण



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले गांधी परिवार में अर्से बाद शहनाई बजने की खबर सामने आई तो वह आग की तरह फैल गई। दरअसल, कांग्रेस की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा (Rehan Vadra) ने हाल ही अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग (Aviva Baig) से सगाई की है। आइए बताते हैं रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में- विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
राजनीति से दूर हैं रेहान वाड्रा

कला की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रेहान वाड्रा (Rehan Vadra) राजनीति से काफी दूर हैं। खास बात यह है कि बेटे के प्रोफेशन पर मां प्रियंका गांधी वाड्रा को गर्व है। क्योंकि रेहान वाड्रा ने अपने लिए एक ऐसा रास्ता चुना है, जहां शब्दों से ज्यादा उनकी तस्वीरें बोलती हैं।  

रेहान वाड्रा ने 10 साल की उम्र से ही कला की दुनिया में अपना पैर जमाना शुरू कर दिया था। तब से ही वे कैमरे के जरिए दुनिया को देख और कैद कर रहे हैं। वन्यजीव (Wildlife), स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी ने उनकी विशेषज्ञता बखूबी बयां किया है। वेबसाइट और उनके साक्षात्कारों से स्पष्ट होता है कि वे अपनी कला में स्मृति (Memory), अनुभव (Experience) और मानवीय भावनाओं के गहरे पहलुओं को उकेरते हैं।
लंदन से पढ़े हैं रेहान वाड्रा

रेहान वाड्रा ने अपनी स्कूली पढ़ाई द दून स्कूल (देहरादून) से की है। इसके बाद उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा पॉलिटिक्स (Politics) में एसओएएस (SOAS) यूनिवर्सिटी, लंदन से पूरी की है।

दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग (Aviva Baig) एक अच्छी फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। उनकी फोटोग्राफी ऐसी हैं कि जो भी देखें, दिल बाग-बाग हो जाए। अवीवा बेग ने मेथड गैलरी (2023) के साथ \“यू कैन नॉट मिस दिस\“, इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम (2023) के हिस्से के तौर पर \“यू कैन नॉट मिस दिस\“, द कोरम क्लब \“द इल्यूसरी वर्ल्ड\“ (2019) और इंडिया डिजाइन ID, K2 इंडिया (2018) में अपनी तस्वीरें दिखाई हैं।
अवीवा बेग के पास कौन-कौन सी डिग्री?

अवीवा बेग ने दिल्ली के मशहूर मॉडर्न स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की। हालांकि, रेहान वाड्रा ने उच्च शिक्षा लंदन से हासिल की है।




Source- raihanrvadra.com (Official Website)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159612