search

पुलिस आरक्षी और जेल वार्डर भर्ती परीक्षा में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग, कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से नियमावली को मिली स्वीकृति

deltin33 2025-12-30 18:57:07 views 1174
  



राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने पुलिस आरक्षी व जेल वार्डर की भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था खत्म कर दी है।

इसके लिए सरकार ने सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2025 व उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के जेल वार्डर संवर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली-2025 को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए स्वीकृति प्रदान कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा सुलतानपुर की तहसील बल्दीराय के राजस्व निरीक्षक क्षेत्र के सरायगोकुल एवं मयंग गांव को सदर तहसील में शामिल किया जाएगा। राजस्व परिषद के इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए हरी झंडी मिल गई। चौथे प्रस्ताव के रूप में विधान सभा व विधान परिषद के शीतकालीन सत्र के सत्रावसान को स्वीकृति दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470599