search

Gold Price Today: चांदी चमकी तो सोने ने भी मारी छलांग, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

cy520520 2025-12-30 15:27:14 views 832
  



नई दिल्ली। 30 दिसंबर, मंगलवार को चांदी में ताबड़तोड़ तेजी है। इसके साथ ही सोने में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह से ही चांदी में 9000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। सुबह 10.30 बजे चांदी में 9323 रुपये प्रति किलो की तेजी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आइए सबसे पहले जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है?
Gold Price Today: कितना है सोने की कीमत?

एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 1,35,770 रुपये चल रहा है। इसमें 828 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 1,35,292 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,36,044 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।  
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

सुबह 10.30 बजे के आसपास 1 किलो चांदी की कीमत 2,33,361 रुपये चल रही है। इसमें 8932 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 2,31,100 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,36,907 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।  

यह भी पढ़ें:-1 जनवरी से पहले आधार से लेकर राशन कार्ड से जुड़े क्या-क्या काम कर लें पूरे, क्या है तरीका; देखें प्रोसेस
आपके शहर में क्या है दाम?
शहरसोने का भावचांदी की कीमत
पटना₹135,870₹233,630
जयपुर₹135,920₹233,730
कानपुर₹135,980₹233,820
लखनऊ₹135,980₹233,820
भोपाल₹136,090₹234,000
इंदौर₹136,090₹234,000
चंडीगढ़₹135,940₹233,760
रायपुर₹135,800₹233,510



ऊपर दी गई टेबल के अनुसार कानपुर और लखनऊ में चांदी की कीमत सबसे अधिक है। इस समय 1 किलो चांदी का भाव 233,820 रुपये चल रहा है। इसके साथ ही रायपुर में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,33,510 रुपये है।  

अगर सोने की बात करें तो रायुपर में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 135,800 रुपये चल रही है। कानपुर और लखनऊ में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 135,980 रुपये है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157088