search

कमरे में सो रही महिला की रहस्यमयी मौत, दूसरी की हालत बिगड़ी; रसोई गैस रिसाव के कारण दम घुटने की आशंका

cy520520 2025-12-30 14:27:12 views 844
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण देहरादूनl कालसी के बमराड़ गांव में रविवार शाम कमरे में सो रही दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। इस बीच एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला को गंभीर स्थिति में देहरादून रेफर कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नायब तहसीलदार ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कमरे में रखे रसोई गैस रिसाव के कारण दम घुटने से महिला की मौत हुई। नायब तहसीलदार ने घटना के संबंध में स्पेशल रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।

बताया जाता है कि स्थानीय निवासी सदानंद की दो पत्नियां तुलसा देवी व कमला देवी रात में कमरे में बेहोशी की हालत में मिलीं। मकान के दूसरे कमरे में सो रहा पुत्र अनिल जोशी जब रात में शौच के लिए बाहर आया तो कमरे से टीवी की आवाज सुनी। उसने दरवाजे से जब अंदर की तरफ झांका तो परिवार की दोनों महिलाओं की हालत देख उसे कुछ शक हुआ।

पास जाकर देखा तो दोनों बेहोश पड़ी थीं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी साहिया पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने 80 वर्षीय तुलसा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी महिला कमली देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- न्यू ईयर पर नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं...भरना पड़ेगा भारी-भरकम जुर्माना, लाइसेंस भी होगा कैंसिल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156879