search

झारखंड में शीतलहर का कहर जारी, रांची का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा; नए साल पर भी ठंड से राहत नहीं

cy520520 2025-12-30 12:26:20 views 653
  

झारखंड में ठंड से राहत नहीं। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड की राजधानी रांची का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार रांची का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है और अगले तीन दिनों तक स्थिति यूं ही बनी रहेगी। ऐसे में ठंड से फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को दिन में निकली हल्की धूप से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली। वहीं, मैकलुस्कीगंज और कांके में भी लोग कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। नववर्ष दस्तक देने को तैयार है और लोग नववर्ष का कड़कड़ाती ठंड में भी स्वागत करने को तैयार हैं। यही कारण है कि रांची व आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

बता दें कि रांची शहरी क्षेत्र में कम और आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सड़क पर दृश्यता कम हो गई है और अहले सुबह और देर रात आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। कुछ स्थानों पर हल्का व मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला।

राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के साथ साथ उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में शीतलहर की स्थिति देखने को मिली।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Weather Forecast के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों यानी 30 और 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों यानी 3 और 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

राज्य के निकटवर्ती व मध्य भाग और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के जिलों शीतलहर की स्थिति देखने को मिलेगी, इसे लेकर विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।

बता दें कि राजधानी व आसपास के जिलों में ठंड ने आमजनों की जीना मुहाल कर दिया है। जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया कि सुबह और देर रात घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

30 दिसंबर : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

31 दिसंबर : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस

1 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस।

2 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस।
कांके में कड़ाके की ठंड का कहर, कोहरे की चादर में लिपटा क्षेत्र

कांके क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान सर्दी ने अपना तीखा तेवर दिखाया। सोमवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अहले सुबह से ही पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और ठंड का असर और तीखा महसूस किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान वर्षा बिल्कुल नहीं हुई (0.0 मिमी) लेकिन 2.8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह और शाम के समय सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में पूरी तरह लिपटे नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते दिखे।

ठंड के चलते खेतों, खुले मैदानों और संपर्क मार्गों पर कोहरे की चादर पसरी रही, जिससे किसानों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ रमेश कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140088

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com