search

यूपी के 20 ज‍िलों में पड़ेगा घना कोहरा, इन 25 ज‍िलों में भीषण ठंड का अलर्ट

LHC0088 2025-12-30 11:57:03 views 1100
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। ठंड से अभी कुछ दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली। प्रदेश के 20 जिले अगले 24 घंटों तक घने से अत्यधिक घने काेहरे की चपेट में रहेंगे, जबकि 25 जिलों में शीत दिवस होने के आसार हैं। हवा चलने के कारण गलन भी रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा।

इनके अलावा आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा रहेगा। सुबह-शाम के अलावा रात में भी कोहरा रहेगा।

ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोहरे की तीव्रता को देखते हुए रात में इमरजेंसी न हो तो यात्रा करने से बचें। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आएगी, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। सोमवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम यानी 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान
सामान्य से 2.7 अधिक यानी 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  
इन जिलों में शीत दिवस की संभावना

बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में शीत दिवस की संभावना है। इन जिलों में ठंड अधिक पड़ेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158968