search

अटल की सुशासन परंपरा को प्रभावी रूप में आगे बढ़ा रही मोदी सरकार : पंकज चौधरी

cy520520 2025-12-30 06:55:56 views 882
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में कमल ज्योति पत्रिका के सुशासन विशेषांक का विमोचन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वाजपेयी का शासनकाल भारतीय लोकतंत्र में सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनकी सुशासन परंपरा को केंद्र की मोदी सरकार और अधिक व्यापक व प्रभावी रूप में आगे बढ़ा रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि अटल बिहारी का जीवन और उनका शासनकाल सुशासन, मर्यादा और राष्ट्रहित का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाकर लोकतंत्र को नई ऊंचाइयां दीं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, भारत दीक्षित आदि उपस्थित थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156678