search

इंसानियत शर्मसार: सरसों के खेत में मिली लापता किशोरी की लाश, कत्ल का ऐसा तरीका देख कांप गई रूह

deltin33 2025-12-30 05:26:17 views 1133
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बदायूं। घर से लापता हुई किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार को उसका शव सरसों के खेत में मिला, जिसका आधा हिस्सा जानवरों ने खा लिया था। उससे दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई परंतु, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई साक्ष्य नहीं मिल सका। उसका सिर, सीना और सिर्फ एक पैर ही बचा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरंभिक जांच के आधार पर पुलिस आशंका जता रही कि किशोरी को किसी से बहाने से बुलाकर मार डाला, अथवा कुछ ऐसा अनचाहा घटनाक्रम हुआ कि किसी करीबी ने उसका गला रेत दिया। एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 19 दिसंबर को कमरे में सोने गई थी। देर रात आंख खुलने पर स्वजन ने देखा कि वह कमरे में नहीं है।

इसकी सूचना वजीरगंज थाने में देने के बजाय स्वजन उसे तलाशने में जुट गए। 25 दिसंबर तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला, तब अगले दिन थाने पहुंचकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को तहरीर दी मगर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय जांच की बात कही। अगले दिन पुलिसकर्मी उसके स्कूल पहुंचे, वहां से शैक्षिक प्रमाणपत्र देखकर आयु का सत्यापन किया।

इस बीच सोमवार सुबह को सुखलाल के खेत में क्षतविक्षत शव होने की सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, शव का आधा हिस्सा पशु खा गए थे। उसके गले पर गहरा जख्म दिख रहा था, इसी आधार पर हत्या की बात कही गई। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई। खेत में संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, इस आधार पर आशंका जताई जा रही कि किसी अन्य स्थान पर हत्या के बाद उसका शव फेंका गया।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले उसी सरसों के खेत के पास रात में किशोरी के परिचित लोगों को देखा गया था। गश्त कर रहे सिपाहियों ने उनसे सवाल किए तो जवाब मिला कि खेत की रखवाली कर घर लौट रहे हैं। सिपाहियों ने उन लोगों के फोटो भी खींचे थे। अब किशोरी व उससे जुड़े लोगों के मोबाइल फोन की काल डिटेल, लोकेशन आदि का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

  


किशोरी की हत्या कर शव फेंका गया है। उसके लापता होने की सूचना मिलने पर वजीरगंज थाना पुलिस तलाश में जुटी थी। इस हत्याकांड में कुछ सुराग मिले हैं। शीघ्र ही राजफाश कर हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- डा. हृदेश कुमार कठेरिया, एसपी देहात





यह भी पढ़ें- बदायूं में एसआईआर प्रक्रिया पूरी, मतदाता सूची से कटेंगे 4.94 लाख वोटरों के नाम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470414