search

पंजाब विधानसभा में आएगा जी राम जी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, तीन अहम बिल भी होंगे पेश

cy520520 2025-12-30 03:28:17 views 512
  

जी राम जी के खिलाफ विधान सभा में आएगा निंदा प्रस्ताव, तीन बिल भी होंगे पेश।



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करके लाए गए नए कानून ‘विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 के खिलाफ मंगलवार 30 दिसंबर को होने वाले विधान सभा के विशेष सत्र में निंदा प्रस्ताव लाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विशेष सत्र को लेकर विपक्ष आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर रही है। कांग्रेस और भाजपा ने नियमित सत्र की बजाए विशेष सत्र बुलाने को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, जानकारी के अनुसार कल के सत्र के दौरान पंजाब सरकार सदन में तीन बिल भी पेश करेगी।

जानकारी के अनुसार इन बिलों में इंडियन स्टांप (पंजाब दूसरा संशोधन) बिल 2025, दी पंजाब आबादी देह (रिकार्ड व अधिकार) संशोधन बिल 2025 और पंजाब भू-राजस्व (संशोधन) बिल 2025 शामिल है।

आप सरकार मनरेगा कानून को खत्म करने के शुरू से ही खिलाफ है। जानकारी के अनुसार निंदा प्रस्ताव भले ही ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री पेश करेंगे लेकिन इसकी कमान खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान संभालेंगे। इस बात के संकेत खुद मुख्यमंत्री ने सोमवार को दिए। उनका कहना हैं कि विधान सभा में सारे रिकार्ड पेश करेंगे कि नए कानून से क्या नुकसान होगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156813