search

बिहार विधानसभा में सत्तापक्ष के मुख्य सचेतक होंगे मंत्री श्रवण कुमार; विनोद उप मुख्य सचेतक, अन्‍य नाम भी जानें

Chikheang 2025-12-30 03:28:01 views 434
  

बिहार विधानसभा के सचेतकों की अध‍िसूचना जारी।



राज्य ब्यूरो, पटना। Biha Politics: बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से मुख्य सचेतक और उपमुख्य सचेतक की नियुक्ति कर दी गई है।

ग्रामीण विकास मंत्री और जदयू विधायक श्रवण कुमार को सत्तापक्ष का मुख्य सचेतक बनाया गया है, जबकि भाजपा विधायक विनोद नारायण झा को उपमुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संसदीय कार्य विभाग ने सोमवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार आठ विधायकों को सचेतक नियुक्त किया गया है।

इनमें कृष्ण कुमार ऋषि, मंजीत कुमार सिंह, राजू तिवारी, सुधांशु शेखर, कुमार शैलेन्द्र, रामविलास कामत, अरुण मांझी और गायत्री देवी शामिल हैं।
उपमुख्‍य सचेतक और सचेतकों को राज्‍य मंत्री का दर्जा

नियमों के तहत मुख्य सचेतक को मंत्री का दर्जा, जबकि उपमुख्य सचेतक और सचेतकों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। हालांकि, श्रवण कुमार पहले से मंत्री हैं, इसलिए उन्हें अलग से कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं मिलेगी।

इन सभी का मनोनयन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें औपचारिक मान्यता दे दी है। यह मनोनयन 15 दिसंबर से प्रभावी माना जाएगा।  विनोद नारायण झा मधुबनी जिले के बेनपट्टी से विधायक हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं।  

  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160717