search

भोजपुर पुलिस एसोसिएशन के अध्‍यक्ष बने राकेश रौशन, गौरव पुलिस मंत्री न‍िर्वाचित, अन्‍य पदों का देखें र‍िजल्‍ट

Chikheang 2025-12-30 01:57:26 views 773
  

पुलिस केंद्र में चुनाव परिणाम के बाद विजयी उम्मीदवार। जागरण  



जागरण संवाददाता, आरा। Bhojpur News: बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की भोजपुर जिला इकाई का चुनाव परिणाम सोमवार की सुबह काफी गहमा-गहमी के बीच घोषित हाे गया।

विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में काफी खुशी देखी गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। मतगणना के बाद राकेश कुमार रौशन अध्यक्ष (सभापति) , गौरव कुमार मंत्री (सचिव), अभिषेक कुमार उपाध्यक्ष वन, इम्तेयाज खान उपाध्यक्ष टू चुने गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी तरह गुड्डू कुमार कोषाध्यक्ष, मंटू कुमार संयुक्त मंत्री, पवन कुमार केन्द्रीय सदस्य व अंजना कुमारी अंकेक्षक के पद पर निर्वाचित घोषित की गई।

कुल आठ पदों के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में थे। सभी जीत के दावे कर रहे थे। इसे लेकर पुलिस केन्द्र में एक पखवारे से गहमा गहमी थी।

25 दिसंबर को कुल आठ पदों के लिए नामांकन हुआ था। 27 एवं 28 दिसंबर को मतदान हुआ था। ट्रेनी सिपाहियों ने भी मतदान में भाग लिया था।

शांतिपूर्ण तरीके चुनाव कराने के लिए पटना से एसोसिएशन के पदाधिकारी आए हुए थे। रविवार की रात मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया।

चुनाव परिणाम में एक पक्ष विशेष का दबदबा दिखा। जीत के जश्न में मिठाइयां बांटी गई और नारे लगाए गए। बता दें कि मतदान पुलिस केंद्र में कराया गया, जहां पटना से आए पर्यवेक्षकों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
ये थे चुनाव मैदान में

एक पक्ष से अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार रौशन, मंत्री पद के लिए गौरव कुमार पासवान, उपाध्यक्ष (एक) के लिए अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष (दो) के लिए इम्तेयाज खान, कोषाध्यक्ष पद के लिए गुड्डू कुमार, संयुक्त मंत्री पद के लिए मंटू कुमार, केंद्रीय सदस्य पद के लिए पवन कुमार तथा अंकेक्षक पद के लिए अंजना कुमारी ने नामांकन किया था।

वहीं, दूसरे पक्ष से अध्यक्ष पद के लिए विक्रम कुमार यादव, मंत्री पद के लिए शिवप्रकाश राम, उपाध्यक्ष (एक) के लिए नियाज अहमद, उपाध्यक्ष (दो) के लिए ज्ञानकेश्वर मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद के लिए संदीप गुप्ता, संयुक्त मंत्री पद के लिए पुरुषोत्तम कुमार तथा केंद्रीय सदस्य पद के लिए कविता कुमारी चुनाव मैदान में थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160696